622 Views
सिकंदराबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस की अवसर पर परिषद द्वारा कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत नगर के अम्बेडकर पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में परिषद के कार्यकर्ताओं ने पार्क की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला संयोजक कर्मवीर भाटी, नगर छात्रा प्रमुख प्रिया सोलंकी, प्रदीप बैसोया, सुमित, ध्रुव सैनी, देव सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्क की सफाई कर स्थापना दिवस को सेवा कार्य के रूप में मनाया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया जाएगा।
[democracy id=”current”]
