Search

सिकंदराबाद: पहलगाम हिन्दू नरसंहार के विरोध में सिकंदराबाद में महिला शक्ति का कैंडल मार्च और जन आक्रोश

557 Views

पहलगाम हिन्दू नरसंहार के विरोध में सिकंदराबाद में महिला शक्ति का कैंडल मार्च और जन आक्रोश प्रदर्शन

सिकंदराबाद: पहलगाम में हुए हिन्दू नरसंहार के विरोध में आज सिकंदराबाद नगर में महिला शक्ति द्वारा एक भव्य कैंडल मार्च और जन आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बालाजी मंदिर से प्रारंभ हुआ यह कैंडल मार्च दामोदर हाल होते हुए कबाड़ी बाजार हनुमान चौक तक निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

मार्च का नेतृत्व सुनीता शर्मा, वंदना गुप्ता, शोभा गौर, मीरा राणा, गुंजन वशिष्ठ, सुनीता दीक्षित, बीना, चंचल गुप्ता और ममता सैनी ने किया। सभी ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियाँ लेकर नरसंहार के विरोध में नारे लगाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की।

प्रदर्शन के सफल संचालन में नवीन शर्मा (जिला महामंत्री, युवा मोर्चा), मोनू पंडित, यश पालीवाल, नीरज यादव, शिवम् शर्मा और प्रशांत का विशेष योगदान रहा।

जन आक्रोश प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश में हिन्दुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और सरकार को इस जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में न्याय की माँग करते हुए भविष्य में भी संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News