Search

सिकंदराबाद: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च, अफशान राणा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित

551 Views

सिकंदराबाद: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भाड वाले चौराहे से एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया, जो अम्बेडकर पार्क पर समाप्त हुआ। इस मार्च का नेतृत्व छात्र नेता अफशान राणा ने किया।

मार्च के दौरान अफशान राणा ने आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए अत्यंत दु:खद और पीड़ादायक क्षण है। उन्होंने कहा, “आज पूरे देश में शोक और गुस्से का माहौल है। यह हमला केंद्र सरकार की सुरक्षा में चूक का परिणाम है। सरकार को चाहिए कि इस घटना के दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा दिलाए और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे।”

कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

इस अवसर पर शकील अहमद नेताजी, मौ. गुफरान, मौ. शहजाद, मौ. वाहिद, आदिल राणा, मौ. जुबैर, मौ. फैसल सहित कई गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News