Search

सिकंदराबाद में ब्लैकआउट के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता, बाजारों में की गई गश्त

Share Now :

WhatsApp
941 Views

सिकंदराबाद: नगर में हुए ब्लैकआउट के दौरान पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए बाजारों और मुख्य इलाकों में गश्त लगाई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम जनता को ब्लैकआउट से जुड़े नियमों और आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे समय में शांति बनाए रखना और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद आवश्यक है।

इस मुहिम में क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही, इंस्पेक्टर सरजेश कुमार, एसएसआई अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर स्थिति पर निगरानी बनाए हुए है।

पुलिस की यह पहल स्थानीय लोगों के बीच सराहना का विषय बनी रही और लोगों ने भी सहयोग का भरोसा दिलाया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment