Search

सिकंदराबाद: पशुपालकों संग प्रशासन की बैठक, नालियों में गोबर और अतिक्रमण पर सख्त चेतावनी

311 Views

सिकंदराबाद: शुक्रवार शाम 5 बजे कोतवाली परिसर में नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम दीपक कुमार पाल ने की। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित, कार्यवाहक सीओ मधुप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही, अधिशासी अधिकारी शिवराज सिंह एवं विद्युत विभाग के एसडीओ रवि कुमार भी मौजूद रहे।

बैठक में नगर के पशुपालकों एवं अन्य नागरिकों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। लोगों द्वारा उठाई गई अधिकांश समस्याएं नालों व नालियों में गोबर बहाए जाने तथा सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर थीं।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे पहले हम सभी को स्वयं जिम्मेदार बनना होगा। नालों और नालियों में गोबर बहाने की प्रवृत्ति पर रोक लगानी होगी और इसके लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।

अतिक्रमण के मुद्दे पर एसडीएम ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आदेशों का उल्लंघन करता है और नालियों में गोबर बहाता है या अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान लोगों ने नगर की अन्य समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन प्रशासन की ओर से दिया गया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment