सिकंदराबाद: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से शौर्य दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 9 जनवरी को रामवाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 528 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम लला की स्थापना एवं भव्य राम मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाना रहा। इसी उपलक्ष्य में देशभर में शौर्य दिवस मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवेश सोलंकी, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद रहे। वहीं विनोद जिला गोरक्षा प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवा पंडित ने की।

इस अवसर पर मनोज नगर सह शारीरिक प्रमुख (RSS), ऋषभ शर्मा नगर संयोजक बजरंग दल,राकेश नगर गोरक्षा प्रमुख, देव सह गोरक्षा प्रमुख सहित चिंटू सौरव एवं सनी भी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए इसे हिंदू समाज की एकता, आस्था और शौर्य का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण को राष्ट्र के गौरव से जोड़ते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।
[democracy id=”current”]
