Search

शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद ममेरे भाई ने चाकू से फुफेरे भाई का गला रेतकर किया लहुलुहान

Share Now :

WhatsApp
317 Views

 

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव कनेनी में ममेरे भाई ने शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाकू से गले पर हमला कर युवक को घायल कर दिया। चिकत्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव कनेनी में सोमवार देर रात जगवीर पुत्र नेमसिंह निवासी गांव जट्टारी जिला अलीगढ़ अपने ममेरे भाई के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़गया,जिसमें ममेरे भाई ने जगवीर के गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बादaआरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News