Search

अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

Share Now :

WhatsApp
260 Views

ककोड़: गुरुवार की सायं उस समय सनसनी फैल गई, जब वैर के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर थाना ककोड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की उम्र करीब 26 वर्ष आंकी जा रही है। मौके पर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का अनुमान लगाया जा रहा है बताया जा रहा है कि युवक बीमार था और उसके पेट में नली लगी हुई थी।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल, युवक की शिनाख्त सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment