Search

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक

697 Views

बुलंदशहर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित सभागार में एक अहम अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल कुमार सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिला व अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लूट, हत्या, डकैती जैसे अनावरण को शेष गंभीर मामलों का शीघ्र खुलासा करें तथा वांछित/इनामी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, थाना अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव, और महिला अपराधों में अभियोजन प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को सजा दिलाने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही जिले में हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 एवं जिलाबदर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने और जनता से संवेदनशील व सहृदय व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे पुलिस की छवि और विश्वसनीयता बनी रहे। इसके अतिरिक्त सभी थानों को अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु ठोस कार्यवाही करने के निर्देश भी जारी किए गए।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News