Search

सिकंदराबाद में “सनातन संस्कृति-चुनौतियाँ व समाधान” विषय पर गोष्ठी आयोजित

245 Views

सिकंदराबाद। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा और राष्ट्रचिंतना संगठन द्वारा अमर शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर “सनातन संस्कृति-चुनौतियाँ व समाधान” विषय पर 25वीं राष्ट्रचिंतना गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दीक्षित पैलेस में संपन्न हुआ।

गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी कैलाशानंद गिरी (क्रांति महाराज) और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

गोष्ठी में सनातन संस्कृति पर आए संकट, उसकी चुनौतियों और समाधान को लेकर विचार-विमर्श हुआ। मुख्य वक्ता स्वामी कैलाशानंद गिरी (क्रांति महाराज) ने सनातन धर्म की रक्षा और उसे आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरपाल सिंह (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी) ने की। अन्य प्रमुख अतिथियों में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.प्रदीप दीक्षित, राष्ट्रचिंतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह,भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा के प्रांतीय चेयरमैन एस.सी. गर्ग और शाखा अध्यक्ष डॉ. आर.के. गुप्ता मंचासीन रहे। गोष्ठी का संचालन राष्ट्रचिंतना के विवेक कुमार ने किया।

इस अवसर पर विभोर गुप्ता, शिव प्रकाश काका, जुगल किशोर, हरशरण शर्मा, अनिल मोघा, विकास गुप्ता, मूलचंद, माधुरी गर्ग, सविता गुप्ता, नीरू गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया गया तथा इसके लिए समाज को एकजुट होने का संदेश दिया गया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News