Search

सिकंदराबाद: सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

351 Views

सिकंदराबाद: भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती शनिवार दोपहर सिकंदराबाद के शगुन मैरिज होम में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सैनी विकास मंच सेवा समिति, सिकंदराबाद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित, पिंकी वोहरा, अरविन्द दीक्षित, राजू सैनी, मालती सैनी, नरेंद्र सैनी, धनेश्वर सैनी, विनोद सैनी, सोनू सैनी, मुकेश सैनी, लोकेश सैनी, मयंक सैनी आढ़ती, नवीन सैनी, कृष्ण सैनी, गौरव सैनी एवं शगुन सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज में शिक्षा के प्रसार-प्रचार एवं सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News