Search

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का परीक्षा परिणाम रहा 100%: विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

541 Views

सिकन्द्राबाद : विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर, सिकन्द्राबाद ने इस वर्ष एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का प्रमाण देते हुए 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के कुल 106 परीक्षार्थियों में से सभी ने सफलता पूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह और हर्षोल्लास का वातावरण बन गया।

विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं में अर्निका सिंघल पुत्री विनोद कुमार ने 90.66% (544 अंक) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अमृता पुत्री कन्हैया प्रसाद ने 90.5% (543 अंक) प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं कुमकुम शर्मा पुत्री संजीव कुमार शर्मा ने 90% (540 अंक) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

आर्निका सिंघल
544/600=90.66
अमृता
543/600=90.5
कुमकुम शर्मा
540/600=90%

इसके अलावा वंश वर्मा पुत्र ओमपाल सिंह ने 89.33% (536 अंक) एवं अमित कुमार पुत्र प्रेमचन्द्र प्रसाद ने 87.83% (527 अंक) प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगाए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकरण दक्ष ने इस शानदार प्रदर्शन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यालय की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली का परिचायक है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News