Search

सिकंदराबाद: जे.एस.(पीजी) कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई संत रैदास जयंती

224 Views

सिकंदराबाद: शनिवार को जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज, सिकंदराबाद में संत शिरोमणि रैदास जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन सहित वरिष्ठ प्राध्यापकों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ.नवीन कुमार ने किया, जबकि संयोजन हिंदी विभाग के डॉ.अंकित वर्मा ने किया। मुख्य वक्ता डॉ.प्रभात यादव ने संत रैदास के काव्य में निहित मानवीय मूल्यों, सामाजिक समरसता और सामाजिक न्याय पर अपने विचार रखे।

हिंदी विभाग की प्रोफेसर स्वप्ना उप्रेती ने संत रैदास के साहित्यिक योगदान और उनके काव्यात्मक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समापन अवसर पर प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने संत रैदास की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ.विकास कुमार, पुनीत यादव, आशिष प्रताप सिंह, डॉ.प्रदीप, डॉ.प्रीति सक्सेना, डॉ.श्वेता शर्मा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News