Search

स्याना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,56 शिकायतें प्राप्त,6 का मौके पर हुआ निस्तारण

Share Now :

WhatsApp
1,238 Views

स्याना: जिलाधिकारी श्रुति के नेतृत्व में तहसील स्याना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 56 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। इनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से किया जाए।

पुलिस से संबंधित शिकायतों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्वयं सुना और उनके विधिसम्मत निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी स्याना गजेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी (सीओ) सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु किए जा रहे ऐसे प्रयासों से लोगों में राहत और भरोसा देखने को मिला।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment