Search

एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन,16 में से सिर्फ दो शिकायतों का निस्तारण

Share Now :

WhatsApp
343 Views

सिकंदराबाद: तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में नागरिकों द्वारा कुल 16 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से केवल दो का मौके पर निस्तारण हो सका।

कार्यक्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा, खंड विकास अधिकारी विवेक कुमार और तहसीलदार धर्मवीर भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से 11 राजस्व विभाग, 1 पुलिस विभाग, 2 ब्लॉक और 2 विद्युत विभाग से संबंधित थीं। इनमें से केवल दो शिकायतें — जो कि राजस्व विभाग से जुड़ी थीं — का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि शेष 14 शिकायतें लंबित रहीं।

एसडीएम ने लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शीघ्रता से समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।

क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
Spread the love

Published On

Leave a Comment