Search

साधु बाबा से मारपीट कर जबरन छीने तीन हजार

273 Views

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव भराना में चल रही श्रीमद भागवत कथा को सुनने के बाद वापस जा रहे साधू बाबा ने कोतवाली में तहरीर देकर दूसरे साधू पर मारपीट कर जबरन पैसे छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित साधू में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित साधू बाबा राजेंद्र पुत्र मेघराज जिला अलीगढ़ के गांव जाडोल का रहने वाला है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह गांव भराना में चल रही श्रीमद भागवत कथा को सुनने आये हुए थे। कथा सुनने के बाद वापस लौटने पर पीर बियावानी निवासी दूसरे साधु बाबा ने उनके साथ मारपीट की और जबरन उनसे तीन हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित साधू बाबा राजेंद्र ने दूसरे साधू के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment