Search

सिकंदराबाद: रोडवेज बस की टक्कर में स्कॉर्पियो चालक घायल

100 Views

सिकंदराबाद: नेशनल हाईवे-34 पर जाट चौक के पास रविवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य परिजनों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

मेरठ जनपद के गांव मालानी निवासी मुनाफ ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गुलावठी क्षेत्र के गांव बझेड़ा में रिश्तेदारी में आया हुआ था। किसी कार्य से वह अपने भाई और बच्चों के साथ सिकंदराबाद आया था। जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो जाट चौक के पास पहुंची, तभी बुलंदशहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में स्कॉर्पियो चला रहे बिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में सवार अन्य परिजनों को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद बस चालक के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News