Search

सिकंदराबाद: विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने RCC सड़क का शुभारंभ किया, ग्रामीणों को मिला सुरक्षित व सुगम आवागमन मार्ग

472 Views

सिकंदराबाद: ग्राम रिटौली में क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह कृष्णपाल के घर से मेन रोड तक बनाए गए आरसीसी सड़क निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर मंगलवार को फीता काटकर सड़क का लोकार्पण किया गया। नवनिर्मित सड़क के चालू होने से ग्रामीणों के आवागमन में अब और अधिक सुगमता एवं सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके पूरा होने से अब उन्हें राहत मिलेगी। सड़क निर्माण को जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रतिबद्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष संजय भराना, मनोज यादव, आजाद सिंह, प्रधान नरेश यादव, रामानंद, केशव, वीर सेन, राम सहाय, जय सिंह, रणवीर, नेपाल, राज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment