Search

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की प्रगति की समीक्षा: डीएम श्रुति ने दिए दिशा-निर्देश

Share Now :

WhatsApp
378 Views
बुलंदशहर: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी श्रुति ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संस्थानों के संचालन, विद्यार्थियों के प्रवेश प्रक्रिया और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के प्रचार-प्रसार में कोई कमी न रहे। अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक योजना की जानकारी पहुंचे और वे समय पर आवेदन कर सकें, इसके लिए स्कूल, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाए।

साथ ही डीएम ने स्पष्ट किया कि सभी प्रकार की प्रशासनिक व तकनीकी कार्यवाहियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को समय पर कोचिंग का लाभ मिल सके। उन्होंने कोचिंग संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और नियमित मॉनिटरिंग पर भी बल दिया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर सकें।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment