Search

अम्बाला में हुए दर्दनाक हादसे पर क्षेत्रीय विधायक ने जताया शोक

334 Views

मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

सिकंदराबाद। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने गांव भोपतपुर में जाकर अम्बाला में हुए दर्दनाक हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत पर उनके परिजनों से मिलकर गहरा दुख जताया। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि अम्बाला में हादसा दर्दनाक हुआ था। इस दुख की घड़ी में वह परिजनों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद की जाएगी।

बता दें कि गत दिनों गांव भोपतपुर निवासी अनेक श्रद्धालु वैष्णों देवी दर्शन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अम्बाला में दर्दनाक हादसा हो गया था। जिसमें भोपतपुर निवासी 6 श्रद्धालुओं की मोके पर ही मौत हो गई थी। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह गांव पहुंचे तथा परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। वहीं विधायक लक्ष्मीराज सिंह ग्राम मसौता के आश्रम भी गए तथा वहां पर ब्रहालीन चिंदानंद महाराज के सत्रवां में शामिल हुए तथा उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा विधायक लक्ष्मीराज सिंह सिकंदराबाद के गांव भौरा में कर्मवीर सिंह के पिता गजराज सिंह के स्वर्गवासी होने पर उनके परिजनों से मिले तथा गहरी संवेदना व्यक्त की। तथा गांव भौरा निवासी योगेंद्र भाटी के भाई मनोज भाटी के स्वर्गवासी होने पर परिजनों से मिलकर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News