Search

सिकंदराबाद: राखियों की रंगत और मेहंदी की खुशबू से सजा रक्षाबंधन समारोह

251 Views

सिकंदराबाद। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सरस्वती नगर, सिकंदराबाद में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध समिति के प्रबंधक व कोषाध्यक्ष, निर्णायक सुमन शर्मा एवं नमिता तथा प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।

इस अवसर पर आयोजित मेहंदी एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

निर्णायक सुमन शर्मा एवं नमिता ने रक्षाबंधन पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को इसके सांस्कृतिक मूल्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दोजपाल सिंह ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन को भारतीय संस्कृति, प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में बताया।

कार्यक्रम के दौरान बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। विद्यालय परिसर राखियों की रंगत और मेहंदी की खुशबू से सराबोर दिखाई दिया। कार्यक्रम की संयोजिका स्नेहिल गॉड रहीं, जबकि संचालन प्रीति त्यागी ने किया।

कार्यक्रम ने छात्राओं में भारतीय संस्कृति, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते तथा रचनात्मक गतिविधियों के प्रति उत्साह का संचार किया। अंत में प्रधानाचार्य रामकरन सिंह दक्ष ने सभी अतिथियों, निर्णायक बहनों, आचार्यगण एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment