Search

सिकंदराबाद: पुरातन छात्र परिषद का गठन, करण बने संयोजक

190 Views
करण बने संयोजक, लक्की शर्मा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी; पुरातन छात्रों ने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का किया वादा

सिकंदराबाद: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुलावठी रोड में सोमवार को पुरातन छात्र परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के लगभग 25 पुरातन छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विद्यालय के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।


प्रांतीय योजना के अंतर्गत आयोजित बैठक में एसोसिएट प्रोफेसर राम सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा तथा विपिन कुमार के निर्देशन में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया गया। इस दौरान विभाग सहायक विकास शर्मा एवं विनय शर्मा भी उपस्थित रहे।


बैठक में पुरातन छात्रों ने विद्यालय के प्रति अपने आत्मीय संबंधों को साझा करते हुए वर्तमान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, करियर परामर्श तथा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सहयोग देने पर चर्चा की। सर्वसम्मति से करण को परिषद का संयोजक तथा लक्की शर्मा को सह-संयोजक मनोनीत किया गया।

परिषद के सदस्य के रूप में विशाल, रुद्र, यश, हर्ष, लक्ष्य, शुभ, कृष्ण, प्रशांत सहित अन्य पुरातन छात्र उपस्थित रहे और परिषद को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने नवगठित परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरातन छात्र विद्यालय की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका अनुभव और मार्गदर्शन विद्यार्थियों को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि परिषद विद्यालय की प्रगति एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
अंत में विद्यालय परिवार ने परिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment