207 Views
सिकंदराबाद: सिकंदराबाद क्षेत्र में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र जोखाबाद नंबर-02 से क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति आगामी दिनों में बाधित रहेगी। टाउन-7 लाइन के निर्माण कार्य के चलते दिनांक 31 जनवरी, 2 फरवरी, 4 फरवरी, 5 फरवरी एवं 7 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कुल 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान इंडस्ट्रियल तृतीय, किशनपुर रूरल एवं एमको पोषक से जुड़े क्षेत्रों—ग्राम किशनपुर, विशनपुर, सांवली, हृदयपुर, राजारामपुर, तेज सिंह कॉलोनी, नवीन अस्पताल, गुर्जर चौक, जी रोड सांवली आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ रवि कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें और आपूर्ति बाधित रहने के दौरान धैर्य बनाए रखें। विभाग ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
क्या आप \"Jni News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
