Search

सिकंदराबाद: अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन

439 Views

सिकंदराबाद:  होली मेला रोड स्थित सिद्ध श्री बालाजी महाराज मंदिर में शनिवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे अखंड रामायण पाठ के साथ हुआ।

आयोजन के तहत 1 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे पूर्णाहुति हवन संपन्न कराया जाएगा, जबकि भंडारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।

मंदिर के महंत नारायण दास शर्मा ने बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान पिछले 20 वर्षों से नियमित रूप से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करना, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News