Search

सिकंदराबाद: फल विक्रेता से नकदी ले उड़ा स्कूटी सवार, पुलिस जांच में जुटी

458 Views
सिकंदराबाद: कस्बे में फल विक्रेता से नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। यह घटना दादरी गेट चौकी क्षेत्र अंतर्गत गुलावठी रोड की बताई जा रही है, जहां ग्राहक बनकर आया एक युवक फल विक्रेता से करीब दस हजार रुपये की नकदी लेकर स्कूटी से फरार हो गया। पीड़ित फल विक्रेता के अनुसार, आरोपी युवक फल खरीदने के बहाने ठेले पर आया और उसने पांच सौ रुपये का नोट दिया। जैसे ही फल विक्रेता अपनी जेब से बाकी पैसे निकालने लगा, तभी स्कूटी सवार युवक ने झपट्टा मारकर करीब दस हजार रुपये की नकदी उठा ली और मौके से तेज़ी से फरार हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं, क्षेत्राधिकारी भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि यह घटना झपटमारी नहीं, बल्कि प्रथम दृष्टया टप्पेबाज़ी का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जाँच शुरू कर दी है।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News