Search

सिकंदराबाद: बिजली विभाग की तगादा कॉल,बड़े बकायेदारों से बिल जमा करने की अपील

Share Now :

WhatsApp
336 Views

सिकंदराबाद: विद्युत उपकेंद्र जोखाबाद से सोमवार सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं को फोन कॉल के माध्यम से बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की गई है, ताकि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रह सके।

एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का अधिक बकाया है, उन्हें तगादा कॉल कर जल्द से जल्द बिल जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को बिल भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

एसडीओ ने स्पष्ट किया कि यदि बकाया बिजली बिल समय पर जमा नहीं किया गया, तो विभाग की ओर से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बिजली बिल समय पर जमा करें, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा और विभागीय कार्रवाई से बचा जा सके।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment