Search

6 मई को हुई चोरी की बारदात का गुलावठी पुलिस ने किया खुलासा 3 चोर गिरफ्तार

401 Views

बुलन्दशहर। थाना गुलावठी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुलावठी पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरो को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का माल भी बरामद किया है। उक्त चोरों ने 6 मई की रात को एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि उक्त चोरी के खुलासे के लिए दो टीमे लगाई गई थी। सीसीटीवी कैमरे और सर्विसलांस की मदद से पुलिस चोरो तक पहुंची, और उनसे चोरी का माल भी बरामद किया। चोरी की घटना के दौरान पीड़ित परिवार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था। उसी दौरान उक्त चोरो ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों में आदिल पुत्र सारून निवासी ग्राम भमरा, अफसर पुत्र अख्तर निवासी ग्राम भमरा व किशन सैनी पुत्र राकेश सैनी निवासी मोहल्ला रामनगर शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल, दो कड़े सफेद धातु, एक हार पीली धातु का, चार कंगन पीली धातु के, पांच लाकेट कंठी माला पीली धातु, एक जोड़ी झुमकी पीली धातु, एक लाकेट पीली धातु, एक चाकू, एक तमंचा व एक मोटर साईकिल को बरामद किया है।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News