Search

सिकंदराबाद कोतवाली में पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली,डीजे की धुन पर झूमे पुलिसकर्मी

825 Views

सिकंदराबाद:  कोतवाली परिसर में शनिवार को पुलिसकर्मियों ने रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मनाया। यह आयोजन दो दिवसीय होली और धुलंडी के पर्व के बाद किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों ने आपस में रंग-गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं।

सिकंदराबाद कोतवाली में पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली,डीजे की धुन पर झूमे पुलिसकर्मी

कोतवाली परिसर में डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर पुलिसकर्मियों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही समेत सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं और त्योहार की बधाइयाँ दीं।

सिकंदराबाद कोतवाली में पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली,डीजे की धुन पर झूमे पुलिसकर्मी

पुलिसकर्मियों ने निभाई जिम्मेदारी,फिर मनाई होली

कोतवाली निरीक्षक अनिल कुमार शाही ने बताया कि पुलिसकर्मी हर त्योहार पर आमजन की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। होली ही एकमात्र ऐसा त्योहार है, जिसे वे दो दिवसीय उत्सव के बाद तीसरे दिन आपस में मनाते हैं। इस दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

कार्यक्रम में कोतवाली के सभी स्टाफ ने भाग लिया और उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News