Search

पोखर का पानी ओवरफ्लो होने से बीमारी का खतरा

Share Now :

WhatsApp
474 Views

चोला। क्षेत्र के ग्राम नगलाबंसी माजरा गंगरौल में पोखर ओवरफ्लो होने से मुख्य रास्ते पर जलभराव हो रहा है। जिसके चलते राहगीरों के साथ ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण भारत पुत्र अमीपाल ने मौके का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करते हुए बताया कि गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मुख्य रास्ते पर जलभराव हो रहा है। जलभराव से दुर्गध उठ रही है। जिसके चलते बीमारी फैलने की आशंका है। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नही हो रही है। पानी निकासी के लिए रखा पम्पसेट करीब एक साल से खराब अवस्था में खड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News