Search

प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह वर्मा के विदाई सम्मान समारोह का आयोजन

Share Now :

WhatsApp
433 Views
सिकंदराबाद: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, सिकंदराबाद में प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह वर्मा के कार्यकाल पूर्ण होने पर भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष ने पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम में विद्या भारती से प्रांत निरीक्षक शिव कुमार शुक्ला, प्रांत प्रतिनिधि दिनेश सिंघल, प्रबंध समिति अध्यक्ष भजनलाल बोहरा और प्रबंधक नवीन गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही अनिरुद्ध शास्त्री, योगेंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, पूरन दत्त शर्मा, मदन मोहन शर्मा, पिंकी बोहरा और पंकज आर्य सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह वर्मा को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। सभी वक्ताओं ने वर्मा जी के अनुशासन, शिक्षण शैली और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान की सराहना की।

नवीन सत्र का शुभारंभ यज्ञ के साथ

विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ किया गया। इसमें वि.स.शि.मंदिर की नवीन प्रधानाचार्या एकता महेश्वरी व समस्त शिक्षकों ने भाग लिया। यज्ञ के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नवीन प्रधानाचार्य रामकरन दक्ष का स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की आशा व्यक्त की।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News