Search

गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बांटा मीठा शरबत व प्रसाद

509 Views

सिकंदराबाद: गुरु अर्जुन देव महाराज के पावन शहीदी दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, सिकंदराबाद द्वारा सेवा भावना का परिचय देते हुए चैम्बर की धर्मशाला के बाहर श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को मीठा शरबत और प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर सिख समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सेवा कार्य में विशेष रूप से सतनाम सिंह, निर्मल सिंह, गुलमल सिंह उर्फ रिक्की, गुरमेल सिंह, हुकम सिंह, रमन सिंह, श्याम वोहरा, गुरचरण कौर व गोल्डी सिंह सहित कई संगतजन शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में सेवा, श्रद्धा एवं आपसी भाईचारे की भावना को जागृत करना रहा। उपस्थित जनों ने गुरु अर्जुन देव जी के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी सहयोगियों और संगत का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News