Search

निर्जला एकादशी पर श्रद्धापूर्वक हुआ उद्यापन, भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण

555 Views

सिकंदराबाद: गांव रिटोली में निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर संदीप यादव, संतरा देवी रजनी देवी एवं उनके परिवारजनों द्वारा विधिवत रूप से एकादशी उद्यापन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर भगवान विष्णु का स्मरण किया।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने श्रद्धा के साथ भक्ति गीत गाए। साथ ही नवग्रह शनिदेव मंदिर पावन धाम में महंत ज्योतिषाचार्य कथा व्यास आचार्य पंडित आशीष उपाध्याय वशिष्ठ ने विधिपूर्वक अनुष्ठान एवं उद्यापन संपन्न कराया।

मंदिर परिसर में गांव की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर संतरा देवी यादव, संदीप यादव, रजनी यादव, संजय शर्मा, अंजू शर्मा, गीता उपाध्याय, राधा, पिंकी, प्रीति सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News