Search

नवागत एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का बुलन्दशहर आगमन, पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया स्वागत

733 Views

बुलन्दशहर: आज जनपद बुलन्दशहर में नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह का आगमन हुआ। उनके प्रथम आगमन पर पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने विधिवत रूप से जनपद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और पुलिस जनसंपर्क को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाने की बात कही।

बुलन्दशहर की जनता ने नवागत एसएसपी से अपेक्षा जताई है कि वे जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment