Search

बाथरूम में मृत मिला नेपाली निवासी चपरासी

Share Now :

WhatsApp
283 Views

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में करता था नौकरी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासिकंदराबाद। नेपाल निवासी व्यक्ति अपने किराए के मकान के बाथरूम में शनिवार की सुबह मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी कर्ण बहादुर (55वर्ष) औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में चपरासी की नौकरी करता था। वह औद्योगिक क्षेत्र के गांव सांवली में किराए पर रहता था। उक्त परिसर में अन्य लोग भी किराए पर रहते हैं। शनिवार की सुबह जब एक किराएदार स्नान करने के लिए बाथरूम में गया तो उन्होंने कर्ण बहादुर को बाथरूम में मृत पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वही मृतक के मोबाइल में मिले उसके भतीजे मुकेश के नंबर के आधार पर उसे घटना की सूचना दे दी गई। बताया कि मुकेश बैंगलोर में नौकरी करता है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News