Search

अग्रसेन इंटर कॉलेज में लगे निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर से 200 से अधिक लोगों को मिला लाभ

512 Views

सिकंदराबाद: नगर के रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के डिजिटल बूस्टर लैब इंडिया आई हॉस्पिटल के सहयोग से एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन कबीर एक्सीलेंस फाउंडेशन के संस्थापक राजीव अग्रवाल द्वारा कराया गया।

शिविर के सफल आयोजन में कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रसून कटियार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस नेत्र परीक्षण शिविर में कॉलेज के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और निःशुल्क नेत्र परीक्षण के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों का भी लाभ प्राप्त किया।

इस शिविर का उद्देश्य आमजन तक नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना था, जिससे जरूरतमंद लोग समय रहते अपनी आँखों की जांच करवा सकें। आयोजकों ने आशा व्यक्त की कि ऐसे शिविर भविष्य में भी निरंतर लगाए जाएंगे ताकि समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

इस प्रकार के आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल माने जा रहे हैं।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News