Search

सिकंदराबाद: पत्नी समेत 4 पर मुकदमा, कार्रवाई न होने पर भड़के परिजन; देर रात पहुंचे विधायक लक्ष्मीराज सिंह

Share Now :

WhatsApp
31 Views

सिकंदराबाद: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरावगीवाड़ा निवासी युवक अभिषेक की आत्महत्या के मामले में दर्ज मुकदमे के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। बुधवार देर रात क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

मृतक के पिता राजेंद्र पुत्र रोशन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बेटे अभिषेक ने करीब छह माह पहले ग्राम सलेमपुर निवासी रोशनी से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से रोशनी, उसका भतीजा धीरज तथा दो अन्य लोग अभिषेक को लगातार प्रताड़ित करते थे। परिजनों का कहना है कि मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर अभिषेक ने 14 जून की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में पुलिस ने रोशनी, धीरज और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसी को लेकर पीड़ित परिवार ने विधायक लक्ष्मीराज सिंह से शिकायत की। सूचना मिलने पर विधायक देर रात परिजनों के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर पूछा कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

विधायक ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह उच्च स्तर पर मामले की जांच कराने की मांग करेंगे। विधायक के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News