Search

सिकंदराबाद: विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान, मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वालों को मिला मंच

242 Views

सिकंदराबाद: दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को वंदना सत्र के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिले की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाले दीपांशु को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में वर्णित कुमार शर्मा ने 91.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। साक्षी कुमारी 91 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि प्रभात ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कृष्णा सैनी ने हाईस्कूल परीक्षा में गणित विषय में 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक राधेश्याम गर्ग, वरिष्ठ सदस्य सतीश चंद्र गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता ने कहा कि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हुई है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी वर्षों में विद्यालय के विद्यार्थी और बेहतर परिणाम देंगे।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News