Search

मेरठ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार

मेरठ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार
342 Views

अनिल बंजी गैंग से जुड़ा है आरोपी विपिन कुमार, पंजाब से करता था तस्करी

मेरठ: एसटीएफ मेरठ यूनिट ने बुधवार को अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के एक और सदस्य विपिन कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। विपिन, कुख्यात अनिल बंजी गिरोह का सक्रिय सदस्य है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हथियारों की आपूर्ति करता था।

गिरोह का नेटवर्क और पूर्व कार्रवाई

एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध असलहों की बढ़ती तस्करी को देखते हुए एसटीएफ लंबे समय से इस गिरोह पर नजर रखे हुए थी।

  • 23 नवंबर 2024 को गिरोह के एक सदस्य रोहन, निवासी ग्राम लोहड्डा, बड़ौत (बागपत), को 17 अवैध बंदूकों और 700 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

  • 20 दिसंबर 2024 को मुख्य आरोपी अनिल बालियान उर्फ अनिल बंजी, निवासी सिसौली, मुजफ्फरनगर को एक राइफल, 30 बोर कारबाइन, पंप गन और 15 कारतूस के साथ दबोचा गया था।

विपिन कुमार की गिरफ्तारी

एसटीएफ निरीक्षक रविंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने बुधवार को वाजिदपुर, बड़ौत (बागपत) निवासी विपिन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में विपिन ने कबूला कि वह रोहन का पुराना परिचित है और उसी के कहने पर अवैध असलहा तस्करी के कारोबार में शामिल हुआ। रोहन ने उसे पहले 30 बोर की एक पिस्टल डेढ़ लाख रुपये में दी, जिसे विपिन ने मेरठ निवासी विजय को दो लाख रुपये में बेच दिया

विपिन ने यह भी बताया कि अनिल बंजी, रोहन और अन्य साथी पंजाब से अवैध हथियार लाते थे, जिन्हें वह अपने जान-पहचान वालों को बेचता था—बशर्ते वह लोग पुलिस या किसी को इसकी जानकारी न दें।

कोई हथियार बरामद नहीं, रिमांड पर होगी पूछताछ

हालांकि विपिन के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है, लेकिन एएसपी के मुताबिक वह काफी समय से इस तस्करी में सक्रिय है। अब एसटीएफ उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी और पता लगाएगी कि हथियार किन-किन लोगों को बेचे गए और कहां छिपाए गए हैं।

केस दर्ज

गिरफ्तार विपिन को थाना कंकरखेड़ा में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment