Search

जिला कारागार बुलन्दशहर में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन

929 Views

बुलन्दशहर : जिला कारागार बुलन्दशहर में आज एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों के स्वास्थ्य की जांच एवं उपचार हेतु दो चिकित्सा टीमों ने सेवाएं प्रदान कीं।

जिला चिकित्सालय बुलन्दशहर की 3 सदस्यीय टीम ने कारागार चिकित्सालय में पहुंचकर 141 पुरुष बंदियों एवं 25 महिला बंदियों सहित कुल 166 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस टीम में डॉ. दिनेश कुमार (फिजिशियन), डॉ. अमिताभ गोपाल (मानसिक रोग विशेषज्ञ) एवं श्री प्रेमपाल सिंह (नेत्र परीक्षण विशेषज्ञ) शामिल रहे। परीक्षण के उपरांत बंदियों को आवश्यक दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

इसके अतिरिक्त आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज, नोएडा की 2 सदस्यीय टीम ने डॉ. अमित कुमार की अध्यक्षता में 24 पुरुष एवं 6 महिला बंदियों सहित कुल 30 बंदियों के दांतों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार व दवाइयाँ प्रदान कीं।

इस पहल का उद्देश्य बंदियों के समग्र स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करना रहा। जेल प्रशासन ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के आयोजन की बात कही।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News