Search

सिकंदराबाद: सिरोधन गांव में ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

513 Views

सिकंदराबाद: सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सिरोधन में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव सिरोधन निवासी दानवीर सिंह सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। घटना की रात वह ड्यूटी पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी और पुत्रवधू थीं, लेकिन कुछ दिन पहले पशु चोरी की घटना होने के कारण दोनों महिलाएं घर से थोड़ी दूरी पर बने घेर में पशुओं की रखवाली के लिए सोने चली गई थीं।

इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और कमरों में रखी अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण तथा हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली।

सुबह जब महिलाएं घर पहुंचीं तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी का सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची सिकंदराबाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि दानवीर सिंह के बेटे का कुछ समय पहले निधन हो चुका है और घर में फिलहाल दानवीर सिंह, उनकी पत्नी और पुत्रवधू ही रहते हैं।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News