Search

ब्लॉक अगौता में महिला सम्मेलन आयोजित: रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति में सशक्त नारी का संदेश

500 Views

बुलंदशहर: अगौता में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-2025 के अंतर्गत ब्लॉक अगौता में एक “महिला सम्मेलन” का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक बिमला सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोलंकी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन मूल्यों, त्याग, सेवा, न्यायप्रियता और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा, “रानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण हैं। उनके आदर्शों पर चलकर आज की महिलाएं समाज में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकती हैं।”

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रीनू चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष हरीश लोधी अपने कार्यकर्ताओं के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता को लेकर अपने विचार साझा किए।

सम्मेलन का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं इतिहास की महान विभूतियों से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्थान की दिशा में कार्य करना था।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment