Search

बुलंदशहर: खुर्जा में मुठभेड़, गैंगस्टर आमिर घायल, दो साथी भी दबोचे गए

847 Views

बुलंदशहर: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार रात खुर्जा नगर पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली। फिरोजपुर कट के पास अलीगढ़ से खुर्जा की ओर आ रही स्कूटी सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गैंगस्टर आमिर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

10 गंभीर मामलों में वांछित है आमिर

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान आमिर निवासी पिसावा, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। आमिर एक शातिर अपराधी है, जिस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक स्कूटी, एक चाकू, दो तमंचा, दो जिंदा और तीन खोखा कारतूस भी बरामद किया है।

पुलिस चेकिंग देख बदमाशों ने की फायरिंग

तीनों बदमाश स्कूटी पर सवार होकर अलीगढ़ की ओर से खुर्जा आ रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उन्होंने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आमिर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ जारी, नेटवर्क का पता लगाया जा रहा

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और उनके नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News