Search

कांवड़ यात्रा को लेकर नगर पालिका हुई सतर्क: ओम पैलेस के पास लगाए सफाई से जुड़े बोर्ड

Share Now :

WhatsApp
1,030 Views

सिकंदराबाद में आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद सक्रिय हो गई है। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पालिका ने गुलावठी रोड स्थित ओम पैलेस के पास विशेष दिशा-निर्देश वाले बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों पर साफ शब्दों में लिखा गया है कि कूड़ा डालना मना है।

नगर पालिका का कहना है कि कांवड़ मार्ग पर गंदगी फैलने से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, इसलिए पहले से ही तैयारी की जा रही है। पालिका कर्मियों को नियमित सफाई और कूड़ा उठान के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे गंदगी फैलाने से बचें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

नगर पालिका ईओ शिवराज ने बताया कि पूरे कांवड़ मार्ग को साफ-सुथरा रखने के लिए विशेष दल गठित किए गए हैं और निगरानी लगातार जारी है। यदि किसी ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment