Search

शराब पीने से किया मना; कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या

170 Views

बुलंदशहर: ककोड़ कोतवाली के गांव बिघेपुर में शराब के नशे में विवाद होने पर युवक ने धारदार हथियार से साथी युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आलाकत्ल बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।

गांव बीघेपुर  निवासी धर्मराज (40) के घर के पास में ही खेत है। जिसमें एक निजी मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। टावर के पास बैठकर लोग शराब का सेवन करते हैं,जिसका धर्मराज द्वारा विरोध किया जाता था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह अपने खेत पर गया था।

बताया जाता है कि शुक्रवार रात गांव निवासी अपने साथी पुनीत कुमार उर्फ अनिल कुमार पुत्र बच्चू सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने पर पुनीत ने धार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मौके से आलाकत्ल बरामद किया हैं मृतक धर्मराज की पत्नी आशा,सात माह की मासूम के साथ टावर के नजदीक बने घर पर रहती है। जबकि धर्मराज टावर पर रहता था।

फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि उक्त दोनों लोगों में पूर्व में शराब पीने के दौरान विवाद हुआ था। संभवतः आरोपी ने इसी  रंजिश में घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

                            मृतक का फाइल फोटो
Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News