Search

1857 के क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर के नाम पर जुनेदपुर में लाइब्रेरी निर्माण की मांग

Share Now :

WhatsApp
656 Views
1857 की क्रांति के वीर शहीद दरियाव सिंह नागर की स्मृति में जुनेदपुर गांव में पुस्तकालय निर्माण की मांग को लेकर एडीएम मंगलेश दुबे को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

गौतमबुध नगर: 1857 की क्रांति में वीरता का परिचय देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद दरियाव सिंह नागर की स्मृति को जीवित रखने के उद्देश्य से उनके पैतृक गांव जुनेदपुर में उनके नाम पर एक पुस्तकालय स्थापित किए जाने की मांग उठी है। इस संदर्भ में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम प्रशासन मंगलेश दुबे को सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद दरियाव सिंह नागर के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु जुनेदपुर गांव में “शहीद दरियाव सिंह नागर स्मृति पुस्तकालय” की स्थापना की जाए। इससे युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार होगा और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित किया जा सकेगा।

ज्ञापन में कहा गया कि ऐसे शहीदों की स्मृति में सार्वजनिक सुविधाओं की स्थापना होना जरूरी है, जिससे उनकी प्रेरणा से समाज और राष्ट्र को दिशा मिल सके। एडीएम मंगलेश दुबे ने ज्ञापन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News