Search

सिकंदराबाद: टेंट हाउस में जुए की महफिल, पांच आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

909 Views

सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित पाल टेंट हाउस में जुए की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मौके से ताश की गड्डी और हजारों की नगदी बरामद की गई।


सिकंदराबाद: नगर के गुलावठी रोड स्थित पाल टेंट हाउस में जुए की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए पांच आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से ताश की एक गड्डी और हजारों रुपये की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, जबकि आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह जुए का अड्डा लंबे समय से सक्रिय था, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News