Search

जम्मू कश्मीर के अखनूर में बस हादसा,बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी,21 की मौत,40 घायल

Share Now :

WhatsApp
569 Views

जम्मू-कश्मीर में एक भीषण बस हादसे में गुरुवार को 21 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 40 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अखनूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि यह बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से सवारियों को लेकर निकली थी। इस दौरान अखनूर इलाके में जम्मू-पुंछ हाइवे पर अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में समा गई।

रेस्क्यू टीम ने घायलों को खाई से निकाला
एक अधिकारी ने बताया कि बस हादसा टांडा मोड़ पर हुआ है। जिसमें कम से कम 21 लोगों की जान चली घई। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। खाई इतनी गहरी थी कि नीचे पहुंचते हुए इसके परखच्चे उड़ गए।

बस में मौजूद थे 60 यात्री
एक जानकारी के अनुसार ये बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से यात्रियों को लेकर शिवखोड़ी जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 60 यात्री मौजूद थे। हादसे के बारे में पता चलते ही SDM लेखराज अखनूर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर बचाव एवं राहत कार्य में जुट गए।

जम्मू के डीएम ने सहायता नंबर जारी किया है जिस पर संपर्क करके परिजनों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
डीएम ऑफिस– 9622699666,9419160547
एसपी ऑफिस- 9419172197,9419194102, 9596869639
मेडिकल- 9419190500,9419190493

जानकारी के मुताबिक, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनका इलाज शुरू हो चुका है। जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग अखनूर जिले के टूंगी क्षेत्र मोड़ पर ये बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में घायलों और मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। कई घायलों की हालत ज्यादा गंभीर है, जिन्हें जम्मू मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मौके पर अभी राहत बचाव कार्य जारी है। PTI के अनुसार हादसे का शिकार हुई ये बस 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए X पर पोस्ट में लिखा, ‘अखनूर में बस दुर्घटना के कारण लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द ठीक हो जाएं। बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।

 

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News