Search

खुर्जा कोतवाली नगर का आईजी नचिकेता झा ने किया औचक निरीक्षण

359 Views

बुलंदशहर। जिले में पुलिस महानिरीक्षक आईजी नचिकेता झा ने एसएसपी श्लोक कुमार की उपस्थिति में जनपद के पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं एवं कोतवाली खुर्जा नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए।

खुर्जा कोतवाली नगर पहुंचने के बाद सलामी दी गई। आईजी नचिकेता झा ने वृक्षारोपण भी किया।

आईजी ने अभिलेखों का विवेचना और महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर जानकारी ली। वहीं कोतवाली परिसर में खड़े वाहनों और साफ सफाई का भी निरीक्षण किया।

इसी बीच खुर्जा सर्कल के 20 चौकीदारों को टॉर्च, लाठी और लाल कपड़ा देकर सम्मानित किया गया। आईजी के निरीक्षण के दौरान मौके पर एसएसपी श्लोक कुमार, एएसपी राजकुमार मीणा, एसपी देहात रोहित मिश्रा, एसपी क्राइम राकेश मिश्रा, सीओ वरुण कुमार के साथ साथ पुलिस बल मौजूद रहा।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News