Search

सिकंदराबाद: ICSE संबद्धता पर अकादमी में समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Share Now :

WhatsApp
658 Views

सिकंदराबाद:  वीरेन्द्र स्वरूप भटनागर मॉडर्न एकेडमी को आईसीएसई बोर्ड से हाईस्कूल की संबद्धता मिलने के उपलक्ष्य में शुक्रवार देर रात विद्यालय परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्कूल के ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सैयद मोहम्मद हैदर नकवी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय प्रबंधक नितिन भटनागर ने इसे संस्थान के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि ICSE बोर्ड से संबद्धता मिलने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण आयुष्मान चौधरी की विशेष प्रस्तुति रही। इंडियन आइडल-15 के प्रतिभागी आयुष्मान चौधरी ने अपने गीतों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बुद्धदेव बाबू ने की, जबकि मंच संचालन अवंतिका और लक्ष्य दीवान ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान प्रधानाचार्य नीलम द्विवेदी, प्रो. वैभव जैन, राम मोहन वशिष्ठ, डॉ. दीप्ति भदौरिया, राजेंद्र शर्मा, ऐज़ाज़ुदीन, हरीश कुमार और मोनिका सिंह सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए इसे नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत बताया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


[democracy id=”current”]

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News