Search

श्री गोवर्धन सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

534 Views

सिकंदराबाद: श्री गोवर्धन सेवा समिति रजि. द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को धर्मशाला हरिशाह ट्रस्ट में हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर भक्तों और श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की झाँकी के अद्भुत दर्शन किए और फूलों की होली खेलकर भक्ति और प्रेम का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। राधा-कृष्ण की भव्य झाँकी ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। झाँकी के दौरान भक्तों ने भजनों पर झूमते हुए फूलों की वर्षा के बीच होली खेली, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन समाज में सौहार्द्र, प्रेम और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने के उद्देश्य से किया जाता है।

समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया और हर वर्ष इस प्रकार के आयोजन करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Spread the love

Published On

Leave a Comment

Other News